फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women constable

आधुनिक हथियारों से लैस होंगी महिला आरक्षी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women constable
आधुनिक हथियारों से लैस होंगी महिला आरक्षी
विज्ञापन

बुलंदशहर। आज महिलाएं, पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर दुनियाभर में आगे बढ़ रही हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल, व्यापार, सेना या पुलिस सेवा में कार्य कर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। यूपी सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम ने महिला पुलिसकर्मियों को और भी मजबूत किया है। मिशन शक्ति के तहत अब जनपद की महिला आरक्षी भी आधुनिक हथियारों से लैस होकर अपनी ड्यूटी निभाती नजर आएंगी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी जा रही है। वहीं, बीते दिनों मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सिपाहियों को भी आधुनिक हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिए जाने का फैसला लिया गया था। इसके लिए उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी बदलाव किए जाने की बात कही गई थी। जनपद की महिला शक्ति की प्रभारी सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 के बैच में महिला सिपाहियों के नए बैच में आधुनिक हथियार भी शामिल किए जाएंगे, जिससे वह और भी मजबूत बन सकेंगी। आईपीसी की धाराएं पढ़ाने के बाद उन्हें थ्री नॉट थ्री राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण देने के बाद थानों में छह महीने की ट्रेनिंग पर भेज दिया जाता है। इसके बाद उन्हें थानों में तैनाती दे दी जाती थी। लेकिन, अब महिला पुलिस कर्मियों के नए ट्रेनिंग सिलेबस के अनुसार, आईपीसी की सभी धाराओं के साथ-साथ उनमें होने वाली सजा भी याद करना अनिवार्य होगा। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा, जिससे विषम हालातों में वे अपना धैर्य न खोएं।
विज्ञापन

ये हथियार चलाएंगी महिला पुलिसकर्मी
महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान पिस्टल, इंसास, सेमी ऑटोमेटिक राइफल, एके 47, एके 56, पाइप गन आदि की ट्रेनिंग के साथ वायरलेस की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में अफसरों से बात करने का तरीका सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के अलावा भी लग सकेगी ड्यूटी
महिला पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के बाद महिला अधिकारियों, महिला राजनेताओं और विशिष्ट महिला अतिथियों के साथ भी ड्यूटी पर लगाया जा सकता है। साथ ही महिला अपराधों से जुड़ी गिरफ्तारी, विवेचना, हवालात ड्यूटी और कोर्ट की हवालात से अपराधी को कोर्ट तक ले जाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed