फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman's condition deteriorated after delivery through operation, died during treatment

Bulandshahar News: ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी हालत, उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorated after delivery through operation, died during treatment
बुलंदशहर। गांव सिखैड़ा निवासी एक युवती ने जिला महिला चिकित्सालय में बैठे रहने वाली महिला दलालों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने सरकारी चिकित्सालय में नार्मल डिलीवरी के लिए आई भाई की पत्नी को महिला दलाल पर निजी अस्पताल में लेकर जाकर ऑपरेशन से प्रसव का आरोप लगाया। प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। पीड़िता ने हॉस्पिटल संचालक पर भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव सिखैड़ा निवासी शशि पत्नी अशोक ने बताया कि याकूबपुर निवासी भाई देवेंद्र की पत्नी सुनीता को प्रसव पीड़ा होने पर 30 अगस्त को जिला महिला चिकित्सालय ले गए। जिला महिला चिकित्सालय के स्टाफ ने गर्भवती को भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इसी दौरान चिकित्सालय में बैठी महिला दलालों ने भाई को अपने झांसे में ले लिया और पास में संचालित एक हॉस्पिटल में ले गईं।
विज्ञापन

वहां ऑपरेशन से प्रसव में सुनीता ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद सुनीता की हालत बिगड़ती चली गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महिला चिकित्सालय के स्टाफ और महिला दलाल चंद रुपयों के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कार्रवाई के लिए डीएम और सीएमओ को पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पीड़ित परिवार ने शिकायती पत्र दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला दलालों पर भी अंकुश लगाने का कार्य किया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed