{"_id":"57bde45a4f1c1bd02dd4f17e","slug":"woman-raped-in-rajbpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर की महिला से रजबपुर में रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर की महिला से रजबपुर में रेप
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर सगी चाची ने ही महिला के साथ दुष्कर्म करा दिया। बुलंदशहर निवासी महिला को चाची कार से यहां लेकर आई। शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। बाजरे के खेत में ले जाकर गांव के ही कार चालक ने हवस का शिकार बनाया। इस दौरान चाची ने उसके मुंह को दबा लिया था और पैर जकड़ रखे थे।
विज्ञापन
गश्त कर रही पुलिस को देख आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़ गए। मंगलवार की रात रजबपुर थाना एसओ मोहित चौधरी पुलिस के साथ हसनपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। रात करीब 12 बजे होंगे। इसी दौरान बाजरे के खेत से एक महिला बुरी स्थिति लड़खड़ाते आती दिखी। रात में जंगल में महिला को अकेली देख पुलिस ने जीप रोक दी।
विज्ञापन
महिला से पूछताछ की। पुलिस को महिला ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के गांव की है। उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया कि वह 17 तारीख को गांव की ही सुषमा जो उसकी सगी चाची है, के साथ पड़ोस के कस्बे में राखी खरीदने गई थी।
विज्ञापन
चाची ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। मंगलवार को चाची ने घर से बुलाया। नौकरी लगवाने की बात कह कर कार में बैठाकर यहां लाया गया। इसके बाद बाजरे के खेत में ले गए। चाची ने उसका मुंह दबा लिया तथा गांव के ही बब्बल, जो कार लेकर आया था।