{"_id":"58b087154f1c1b701cb2544f","slug":"with-cheers-throughout-the-day-came-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के साथ दिन भर हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के साथ दिन भर हुआ जलाभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कांवड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर जिले के शिवालय शुक्रवार को हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज उठे। अहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। बुगरासी में गंगा स्नान कर जलाभिषेक किया। गुलावठी में बड़ा महादेव मंदिर एवं सिकंदराबाद रोड स्थित नाग देवता मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
खुर्जा पॉटरी के श्री सिद्धेश्वर मंदिर, चांमुण्डेश्वर, भूतेश्वर मंदिर, भूड़ा महादेव मंदिर और तिल भांडेश्वर में रात बारह बजे से कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक करते दिखाई दिए। पहासू के बाघऊ और कस्बा स्थित प्राचीन शिवमंदिराें में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
जबकि छतारी के शिवपुरी मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रही। शिकारपुर क्षेत्र के बरासऊ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया और कांवड़ भी चढ़ाई गई। आंचरूकलां स्थित सिद्धबाबा मंदिर, भटौला स्थित शिवालय में भी जलाभिषेक हुया। जहांगीराबाद स्थित कई शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन
डिबाई और दानपुर क्षेत्र के कर्णवास, राजघाट, विहारघाट, नरवर, नरौरा, रामघाट गंगा तटों पर लोगों ने पहुंच कर गंगा स्नान किया। दिन भर लोगों ने देवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना की व व्रत रखे।
कर्णवास के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, रामघाट व विहारघाट में वन खंडेश्वर महादेव, नगर के चामुंडेश्वर महादेव, कैलाश ज्ञान मंदिर, श्रीमान पधारियें गंगा मंदिर, दाऊजी मंदिर, गंगा मंदिर, श्री कालेश्वर महादेव, श्रीरघुनाथ मंदिर, श्रीसत्यनारायण मंदिर संकट मोचन आदि देवालयों में भगवान की मूर्तियों का फूलों से विशेष श्रंगार किया।
सिकंदराबाद नगर के झारखंडेश्वर मंदिर, शिवमंदिर, दनकौर रोड स्थित शिव मंदिर आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। अनूपशहर क्षेत्र में प्राचीन भृगुक्षेत्र आश्रम, शिवशक्ति आदि मंदिरों पर शिवभक्तों ने बोल बम-बम-बम के जयकारें लगाते हुए जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई थी।