फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   winter chill disturbed lifesytle, school will remain closed today.

गलन से बढ़ी दिक्कत, स्कूलों में आज छुट्टी

Tue, 19 Jan 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 19 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
winter chill disturbed lifesytle, school will remain closed today.
मंगलवार की सुबह शीतलहर, पाला और धुंध के साथ शुरूआत हुई। गलन बढ़ गई, जिसने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञ अभी गलन से मुक्ति नहीं मिलने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से मौसम में लगातार गलन बढ़ती जा रही है। शीतलहर के साथ पाला और धुंध जारी है। इसका असर प्रत्येक वर्ग को झेलना पड़ रहा है। धुंध में सुबह के समय वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालकों ने अपने को गर्म कपड़ों में लपेट लिया। गलन का असर छोटे बच्चे और बुजुर्गों पर सबसे अधिक दिखाई दिया। ठंड अधिक होने के कारण दोपहर तक बाजारों में रौनक कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद हल्की धूप भी निकली लेकिन ठंड कम नहीं हुई। शाम ढलते ही शीतलहर और धुंध बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 19 और न्यूनतम 6 डिग्री पर पहुंच गया।

बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 5 डिग्री रहने की संभावना है। उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने अभी कई दिन तक गलन से मुक्ति नहीं मिलने की आशंका जताई है।

बच्चों के साथ मम्मियों को भी राहत
कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने  बुधवार को कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं मगर शिक्षण संस्थानों में टीचरों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। अनुपस्थित टीचरों पर कार्रवाई होगी।

पिछले कई दिन से लगातार ठंड (गलन) बढ़ती जा रही है। शीतलहर चलने के साथ पाला भी पढ़ने लगा है। जिसके चलते छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। मौसम बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डाल रहा है।

इसके चलते डीएम बी चंद्रकला ने आदेश जारी किया है कि बुधवार को कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। जबकि इससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई जारी रहेगी।

यदि ठंड और बढ़ी तो छुट्टी बढ़ाई भी जा सकती हैं। टीचरों की स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसकी जांच की जाएगी तथा अनुपस्थित टीचर के खिलाफ कार्रवाई होगी।

आज बुधवार को कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम के आदेश से सभी शिक्षण संस्थानों को अवगत करवा दिया है। स्कूलों में टीचरों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अनुपस्थित टीचरों की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया है। -विनोद कुमार, कार्यवाहक बीएसए

मुरी और ब्रह्मपुत्र रद्द, नौ ट्रेनें लेट
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली मुरी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। वहीं करीब आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

मंगलवार को घने कोहरे के चलते घंटों लेट चलने के कारण जम्मूतवी से टाटा नगर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दिया।

इसके अलावा इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम 4 घंटे, ऊंचाहार 3 घंटे, ब्रह्मपुत्र दो घंटे, फरक्का 4 घंटे, गोमती डेढ़ घंटा, महानंदा 4 घंटे, लिच्छवी 5 घंटे, मुरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे विलंब से चल रही है।


ट्रेनों के लेट होने से यात्री घंटों तक इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे रहे। स्टेशन अधीक्षक भरतराम ने बताया कि कोहरे के चलते अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही है। इसकी सूचना पीछे से मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed