{"_id":"57eab4e94f1c1b537c574649","slug":"will-not-power-station-shifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होने देंगे बिजलीघर की शिफ्टिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होने देंगे बिजलीघर की शिफ्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को झाझर से बिजलीघर हटाने के विरोध में धरना देते क्षेत्रवासी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाझर से बिजली घर शिफ्टिंग के विरोध में क्षेत्रवासियों का धरना तीसरे दिन भी जारी है। विवाद का हल निकालने के लिए धरनारत लोगों के साथ अधिकारियों की वार्ता ख्ल रही है।
विज्ञापन
बता दें कि अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने 15 सितंबर को झाझर-इनायतपुर मार्ग पर 33/11केवीए बिजली घर का शिलान्यास किया था।
भूमि पूजन के अवसर निर्माण कंपनी के अधिकारी भी उनके साथ थे। बाद में प्रस्तावित बिजलीघर को कारपोरेशन के अधिकारियों ने ककोड़ में शिफ्ट कर दिया था। शिलान्यास के दौरान लगाए गए मुख्यमंत्री के नाम के पत्थर को वहा से उखाड़कर ककोड़ बिजलीघर में लगा दिया।
विज्ञापन
बिजलीघर की शिफ्टिंग के विरोध में झाझर, इनातपुर, कुटवाया, कपना, चौकी मुतैना, ख्वाजपुर आदि गांवों के ग्रामीण रविवार से अधिवक्ता सतीश के नेतृत्व में बस स्टैंड के पास गांधी चौक पर धरना दे रहे हैं। अधिवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि विवाद के समाधान के लिए अधिकारियों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि झाझर क्षेत्र को अलग से 11 हजार केवी की लाइन देने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं, एसडीएम कन्हाई सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाद का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जमील खां, सुंदर सिंह सोलंकी, मुख्तार खां, केहर सिंह मौजूद रहे।