फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wheat purches center

गेहूं की घटतौली को लेकर प्रदर्शन, अफसरों को बनाया बंधक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
wheat purches center
गेहूं की घटतौली को लेकर प्रदर्शन, अफसरों को बनाया बंधक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नई अनाज मंडी में गेहूं की घटतौली पर बुधवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान अफसरों को बंधक बनाकर धूप में बैठा लिया। बाद में अफसराें के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। भाकियू ने इसकी शिकायत डीएम से भी की है। मंडी में किसान नेता पूनम पंडित भी पहुंची।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली थी कि नई अनाज मंडी में संचालित गेहूं केंद्रों पर घटतौली हो रही है। इसकी सूचना मिलने पर भाकियू नेता मंडी में पहुंचे और बोरियों की तौल करवाई गई तो 200 से 500 ग्राम अधिक गेहूं बोरियाें में पाया गया। इस पर किसान और भाकियू नेता बिफर गए और प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे विभागीय अफसर के साथ मंडी में संचालित तीनों गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों को बंधक बनाकर धूप में बैठा लिया गया। उन्होंने अफसरों और केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी में न तो किसानों के लिए छांव और न ही पानी का इंतजाम है। शौचालय गंदे पड़े हैं और मंडी सचिव से बात करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मंडी सचिव की शिकायत डीएम को देकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ क्रय केंद्रों पर घटतौली बंद कराने की मांग की गई है। मंडी में भाकियू के साथ पहुंची किसान नेता पूनम पंडित ने भी अफसर आदि को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए चेतावनी दी कि किसानों से लूट नहीं होने दी जाएगी। क्रय केंद्रों पर नियमानुसार ही खरीद होनी चाहिए। इस दौरान भाकियू की ओर से शाह आलम, संजय सिरोही, सुभाष मास्टर, सुमित राणा, सुधीर चौधरी और वीरेंद्र लोधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एक क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मिली है। उसके कांटे की जांच कराई जा रही है और सभी केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार ही गेहूं खरीद के सख्त आदेश दे दिए हैं। इस समय गेहूं की तौल जारी है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed