फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wheat purches

97 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद आज से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
wheat purches
97 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद आज से
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 97 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुक्रवार से शुरू हो रही है। 2015 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के हिसाब से गेहूं खरीदा जाएगा। क्रय केंद्रों पर शुरूआत में चार लाख बोरे पहुंच गए हैं और अभी 21 लाख बोरे और आएंगे।
जिले में शासन के आदेश पर पिछले काफी समय से गेहूं खरीद की तैयारी चल रही थी। गेहूं खरीद के लिए तीन एजेंसियों को 97 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। उन्हें नियमानुसार खरीद करने के लिए कहा गया है। साथ ही किसानों को क्रय केंद्र पर सुविधाएं भी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को विभिन्न माध्यमों से पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि बिना पंजीकरण खरीद नहीं होगी। किसानों के खातों में 72 घंटों के भीतर ही गेहूं का भुगतान पहुंचने की व्यवस्था की गई है। अफसरों ने बताया कि अब गेहूं खरीद केंद्रों पर बिचौलियों का दौर खत्म हो चुका है। ई-पॉश मशीन होने के कारण रजिस्ट्रेशन के समय ही पारदर्शिता रखी जाती है। इसमें रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान के दस्तावेज अटैच होने के साथ ही किसान का बायोमीट्रिक अंगूठा आदि की छाप ली जाती है। इससे कोई गड़बड़ की गुंजाइश नहीं रहती है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डीएम सीपी सिंह ने भी गेहूं खरीद से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर अभी शासन से गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। अफसरों ने संभावना जताई कि इस बार भी गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं मिलेगा और निर्बाध गेहूं की खरीद होगी। पिछले वर्ष भी गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं मिला था। दूसरी ओर अफसरों ने यह भी संभावना जताई है कि हो सकता है कि पहले दिन क्रय केंद्रों पर गेहूं न पहुंचे। शुरूआत में हर साल ऐसा ही होता है और 10 अप्रैल के आसपास क्रय केंद्रों पर किसानों की लाइन लगना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किसान बेच सकेगा 100 क्विंटल गेहूं
जिले में गेहूं का रकबा दो लाख हेक्टेयर है, जबकि उत्पादकता 42 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है। ऐसे में किसान का रजिस्ट्रेशन रकबे के हिसाब से ही होता है। इसके बाद भी 100 क्विंटल तक किसान गेहूं बेच सकता है। इससे ऊपर के लिए एसडीएम सत्यापन करेंगे ताकि पूरी पारदर्शिता रहे और गेहूं खरीद में किसानों के सामने कोई दिक्कत न आए। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये है।

जिले में शुक्रवार से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है। खरीद एजेंसियों ने क्रय केंद्र लगाकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। किसी भी किसान का क्रय केंद्र पर बिना रजिस्ट्रेशन कराए गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। - जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed