{"_id":"584996eb4f1c1b104f449e71","slug":"wedding-daughter-shagun-cart-in-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में लिफाफा नहीं, बेटी के एकाउंट में डालिए शगुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में लिफाफा नहीं, बेटी के एकाउंट में डालिए शगुन
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी का कार्ड दिखाते डीसी गुप्ता और उनकी पत्नी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटी की शादी में शगुुन की राशि के लिए लिफाफा नहीं, सीधे एकाउंट में शगुन की राशि डालिए।’ पीएम मोदी की कैशलेस मुहिम पर चलते हुए पॉटरी नगरी के एक व्यापारी ने कुछ इस तरह से अनोखी पहल की है। शादी के कार्ड पर बेटी का एकाउंट नंबर छपवाकर उसी में शगुन की राशि जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन
यही नहीं व्यापारी ने शादी की खरीदारी से लेकर मैरिज होम, बैंड बाजा तक चेक से किए हैं। नोटबंदी के बाद जहां लोग घरों में शादी विवाह के खर्चें के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं वैशाली कॉलोनी निवासी डीसी गुप्ता ने बैंकों के झंझट से बचने को नया तरीका अख्तियार कर लिया।
विज्ञापन
डीसी गुप्ता की बेटी खुशबू की शादी 12 दिसंबर को गाजियाबाद स्थित वसुंधरा कॉलोनी से होनी हैं। उन्होंने शादी के कार्ड पर बेटी का एकाउंट नंबर भी छपवा दिया है। शादी में आमंत्रित लोगों से शगुन की राशि सीधे बेटी के एकाउंट में डालने की अपील की गई है।
विज्ञापन
डीसी गुप्ता ने बताया कि शादी में कपड़ों से लेकर अन्य चीजों की खरीददारी, मैरिज होम, बैंडबाजा और अन्य चीजें वह चेक के माध्यम से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका रिस्पांस मिलना शुरू हो गया है।
कई लोगों ने एकाउंट में शगुन की राशि अभी से ही डालना शुरू कर दिया। डीसी गुप्ता ने बताया कि बैंकों की इतनी शर्ते हैं कि उसे पूरा कर पाना हर आदमी के बस में नहीं है। ऐसे में उन्होंने पीएम मोदी के मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रास्ता अख्तियार किया है।