फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather chenged

आधे दिन छाया रहा कोहरा, बढ़ी ठंड

Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
weather chenged
रविवार को भी जनपद में कोहरा छाया रहा। जिसके चलते ठंड भी बढ़ गई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग बिना गर्म कपड़े  पहने घर से बाहर नहीं निकल रहे।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ लगातार ठंड बढ़ने की बात कर रहे हैं। शनिवार को कोहरे ने दस्तक दे दी थी, जिसके चलते ठंड का अहसास होने लगा। रविवार की सुबह की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई।
विज्ञापन


जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। यह सिलसिला करीब 12 बजे तक रहा और उसके बाद कोहरा कुछ छंटा तो लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों में भी गर्म कपड़े खरीदने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को इतना ही तापमान रहेगा। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज का कहना है कि कोहरे के साथ अब ठंड लगातार बढ़ती रहेगी। अगले दो दिन तापमान एक समान रहेगा जबकि उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed