फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather changes now a days are due to global warming.

फिर बदला मौसम, छाए बादल हुई बूंदाबांदी

Sun, 07 Feb 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 07 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
weather changes now a days are due to global warming.
पहले सर्दी और फिर अचानक बढ़ी तपिश के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। ठंडी हवा चलने के साथ ही शनिवार रात आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन


जनपद में जहां-तहां बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते ठंड का अहसास होने लगा। मौसम विशेषज्ञ बूंदाबांदी होने का अनुमान लगा रहे हैं।

बता दें कि इस बार मौसम कई बार बदला। कभी कड़ाके की सर्दी तो कभी धुंध और कोहरे के साथ शीतलहर चली। बार-बार बदल रहे मौसम ने विशेषज्ञों के आंकड़ों को भी बिगाड़ दिया। 

ऐसा नहीं लग रहा था कि अब मौसम बदलेगा। मगर पिछले एक सप्ताह पहले फिजा बदल गई, जिसके चलते तपिश भी बढ़ती चली गई। अब शनिवार को आसमान में बादल छा गए।

जिसके चलते जहां-तहां बूंदाबांदी हुई और कहीं एक बूंद भी नहीं आई। इस बार अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी लगातार घट-बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने संभावना जताई है कि एनसीआर क्षेत्र में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि बारिश होती है तो आलू की फसल की फसल वाले किसानों को नुकसान होगा। वहीं, गेहूं की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed