{"_id":"65ca48d09b8045b17d02f1b6","slug":"weather-changed-due-to-light-clouds-chances-of-rain-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-111442-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हल्के बादल छाने से बदला मौसम, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हल्के बादल छाने से बदला मौसम, बारिश के आसार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। मौसम का मिजाज सोमवार को एक बार फिर बदल गया। हल्के बादल छाने से दिनभर धूप-छांव का खेल जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक बारिश होने की संभावना जता आने वाले दिनों में मौसम ठंडा होने की बात कह रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी कोहरा तो शीतलहर चल रही है। तेज धूप के साथ-साथ हल्के बादल छाने का भी सिलसिला जारी है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे मौसम के बीच सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में बढ़ोतरी से गर्माहट का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 43 फीसदी और हवा की छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.विवेकराज का कहना है कि मौसम एक बार फिर से बदल गया है। बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बन गई है। बारिश होने पर इसका लाभ गेहूं की फसल को मिलेगा, जबकि आलू व सरसों समेत सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। साथ ही आने वाले दिनों में एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।