{"_id":"629cdc29b1f0520a8660f7aa","slug":"weather-bulandshahr-news-gbd239579435","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा @ 44, सुबह से ही झुलसा रही गर्म हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा @ 44, सुबह से ही झुलसा रही गर्म हवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा @ 44, सुबह से ही झुलसा रही गर्म हवा
बुलंदशहर। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को 44 डिग्री तापमान रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने बेहाल कर दिया। देर शाम तक यही स्थिति रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
जिला एक बार फिर से भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। पिछले कई दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 12 फीसदी और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। सुबह से ही ऐसा लगा जैसे आग बरस रही हो। दिन में 12 से पांच बजे तक सड़क पर निकलना मुश्किल रहा। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले। अत्यधिक गर्मी के कारण कई जगह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि इस भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बाहर निकलने से पहले पानी जरूर पीएं
0 घर से बाहर निकलने से पहले अधिक से अधिक पानी पीएं
0 सूती कपड़े पहनें
0 शरबत, ठंडाई, मट्ठा, शिकंजी, नींबू, जीरा, पुदीना, काला नमक का सेवन ज्यादा करें
0 ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें
0 तरबूज या खरबूजे का सेवन करें
0 कच्चे आम को पानी में उबालकर उसका शरबत पीएं
- डॉ. हितेश कौशिक, आयुर्वेद चिकित्सक
धूप से बचें, आंखों में हो सकती है एलर्जी
बुलंदशहर। जेठ में धूप और हवा से उड़ने वाली धूल लोगों को आंख की बीमारी का शिकार बना रही है। चिकित्सकों के मुताबिक जहां सामान्य दिनों में 50 से 70 लोग आते थे वहीं मौजूदा समय में यह संख्या 120 से 150 तक पहुंच गई है। इनमें से अधिकतर मरीज एलर्जी से संबंधित हैं। यदि आपकी आंख में कई दिन से दर्द हो रहा है। उनमें खुजलाहट हो रही हो। आंख में हमेशा दर्द बना हो और पानी आ रहा हो या फिर आंख लाल हो गई है तो यह एलर्जी का लक्षण है। ऐसे में तत्काल चिकित्सक की सलाह पर दवा लेना जरूरी है। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते आंख में दर्द, खुजलाहट और पानी आना एलर्जी है। ऐसा होने पर पहले धूप में कम निकले। यदि कहीं जाना जरूरी है तो चश्मा जरूर लगाएं। ठंडे पानी से मुंह व आंखों को धोएं। आंखों पर पानी की छींटे मारकर साफ करें। अगर आंख लाल है और परेशानी बढ़ती जा रही है तो चिकित्सक की सलाह पर दवा लें।