फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

नहीं कम हो रहे गर्मी के तेवर, न्यूनतम तापमान हुआ 22 डिग्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
weather
नहीं कम हो रहे गर्मी के तेवर, न्यूनतम तापमान हुआ 22 डिग्री
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से तपिश का अहसास शुरू हो गया। मौसम वैज्ञानिक भी तेज व गर्म हवा जारी रहने के साथ जल्द ही लू का सामना करने की संभावना जता रहे हैं।
बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 20 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जिस तरह से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है तो इसका सामना करना भी सभी को मुश्किल हो रहा है। तेज हवा दोपहर के समय गर्माहट में बदल जाती है। सुबह-शाम और रात के समय का तापमान भी बढ़ने लगा है। बाजार में शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। जगह-जगह शीतल पेय पदार्थ जैसे गन्ने का रस, शिकंजी और लस्सी आदि की रेहड़ी लगना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

तेज हवा चलने से गेहूं की फसल भी जल्द पककर तैयार होने लगी है। ऐसे में किसान और मजदूर फसल की कटाई आदि में जुट गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना बन रही है। इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली। यह अलग बात है कि तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी रहेगा। इसका कारण मौसम का बार-बार बदलना है। शुक्रवार अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। आद्रता 27 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed