फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

सीजन का सबसे गरम दिन रहा मंगलवार, 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
weather
सीजन का सबसे गरम दिन रहा मंगलवार, 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी के साथ उमस ने सुबह से रात तक बेहाल कर रखा है। मौसम वैज्ञानिक दो या तीन जुलाई को बारिश की संभावना जता रहे हैं, तब तक तापमान ऐसे ही रहने की उम्मीद है।
पिछले कुछ दिनाें से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन हो या रात उमस अपना रंग दिखा रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार अधिकतम तापमान बढ़कर 42 और न्यूनतम 31 डिग्री पर पहुंच गया। इससे बचाव के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए, लेकिन निजात नहीं मिल सकी। वहीं, बारिश न होने के कारण भी उमस से राहत नहीं मिल रही है। किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि उमस से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। अभी बारिश की भी संभावना नहीं बन रही है। मंगलवार को हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अद्रता कम होकर 27 फीसदी पर पहुंच गई है। सुबह छह बजे तापमान 41 रहा और इसके बाद आठ बजे बढ़कर 42 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर बाद ही तापमान में गिरावट आई। करीब चार बजे तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यह बारिश मानसून की होगी। बारिश होने पर उमस से राहत मिलेगी तो फसलों को भी संजीवनी। इससे किसानों को लाभ होगा। कृषि विज्ञान केंद्र कै मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि दो या तीन जुलाई को बारिश हो सकती है।

गत एक सप्ताह के तापमान की स्थिति
दिनांक तापमान अधिकतम तापमान न्यूनतम
29 जून 42 31
28 जून 38 28
27 जून 38 28
26 जून 39 28
25 जून 38 29
24 जून 38 28
23 जून 38 28
22 जून 39 29
लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी
इस समय मौसम बदलने के साथ गर्मी भी चरम पर है। ऐसे मौसम में सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि इस मौसम में खानपान, रहन-सहन में खास ध्यान देने की जरूरत होती है। धूप से तुरंत बाहर आकर ठंडे पेयजल का प्रयोग न करें। गर्मी होेने पर खूब पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करें।
यह बरतें सावधानियां
- बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सूती वस्त्र ही पहने।
- पौष्टिक आहार लें, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पर्याप्त पानी पीएं।
- ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है।
- सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो खुद की बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
- सुबह की सैर के साथ योग भी जरूरी है। बदलते मौसम में नियमित योग करना चाहिए।
- बच्चों को ठंडे पदार्थों से दूर रखें और उनकी स्वच्छता पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed