फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Weather

बिन बरसे लौट रहे बदरा, उमस कर रही बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Weather
मौसम - फोटो : ????
बिन बरसे लौट रहे बदरा, उमस कर रही बेहाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्री मानसून की बारिश के बाद जनपद में बादल लगातार छा रहे हैं, लेकिन बिन बरसे ही लौट रहे हैं। अब तापमान एक बार फिर अपना रंग दिखाने के साथ पसीना-पसीना कर रही है। मंगलवार को तापमान भी बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान आर्द्रता 56 फीसदी रही। उधर, मौसम वैज्ञानिक अब 24 जून के बाद बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।

मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। कब कैसा मौसम हो जाए, इसे लेकर भी कई बार आंकड़ों का गणित गड़बड़ा गया है। दो दिन पूर्व प्री मानसून के चलते जनपद में कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश होने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली थी। अभी भी बादल छाए हुए हैं, लेकिन बिन बरसे ही लौट रहे हैं। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी होने पर उमस अपना रंग दिखा रही है। स्थिति यह है कि सुबह से लेकर शाम तक लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं तो रात के समय भी उमस बेहाल कर रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि लगातार बादल छाए रहेेंगे। साथ ही धूप भी निकलेगी और उमस भी बरकरार रहेगी। 24 जून को मानसून जनपद में दस्तक देगा। जिसके बाद ही बारिश की संभावना है। मंगलवार हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में अद्रता 56 फीसदी रही। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 हो गया। सुबह पांच बजे तापमान 38 डिग्री रहा। आठ बजे 36, दस बजे भी 36 और दोपहर 12 बजे तापमान बढ़कर 39 डिग्री हो गया, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। शाम छह बजे तापमान कम होकर 38 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed