फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water supply closed for five months, election boycott announced

Bulandshahar News: पांच माह से बंद है पानी की आपूर्ति, चुनाव बहिष्कार का एलान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water supply closed for five months, election boycott announced
गांव चित्सोन में पेयजल सप्लाई की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
सलेमपुर। गांव चित्सौन में बड़ी पानी की टंकी से पिछले पांच माह से आपूर्ति बंद है। इससे गुस्साए लोगों ने सोमवार को चुनाव बहिष्कार का एलान करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चित्सौन में बड़ी पानी की टंकी से पूरे गांव को पानी की सप्लाई की जाती है। गांव के लोगों का आरोप है कि पिछले पांच माह से टंकी से पानी की सप्लाई बंद है। जिसके चलते लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार जल निगम के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते अब भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने सोमवार को पूर्व प्रधान गौरव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और चुनाव बहिष्कार का एलान किया। मौके पर कुशल शर्मा, अजय शर्मा, रजुआ, राजवती, चंदर, फिरदौस, परसंदी देवी, बीना देवी, माया देवी, ममता, रानी, देवू हरी, कंछी, सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed