{"_id":"60db5bcc8ebc3e7f510f0dba","slug":"water-supply-bulandshahr-news-gbd221360751","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार घरों को मिलेगी पेयजल संकट से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार घरों को मिलेगी पेयजल संकट से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 हजार घरों को मिलेगी पेयजल संकट से निजात
बुलंदशहर। शहर के दस हजार घरों को जल्द ही शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। इसके लिए भूड़ चौराहा क्षेत्र में नगर पालिका की जमीन पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल लगाई जा रही है। 15वें वित्त आयोग के तहत नगर पालिका ने सीएंडडी गाजियाबाद को कार्य का जिम्मा सौंपा है।
पेयजल संकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा शहर में ट्यूबवेल लगवाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। फिलहाल नगर के भूड़ चौराहा क्षेत्र के करीब दस हजार लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सीएंडडी गाजियाबाद को 40 लाख रुपये की धनराशि देते हुए नगर पालिका की जमीन पर ट्यूबवेल लगाने के लिए कार्य किया जाएगा। हालांकि अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा करने के लिए चार माह का समय दिया गया है। माना जा रहा है कि साल के अंत तक क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। नई ट्यूबवेल लगाए जाने से नजीमपुर भूड़, सुशीला विहार, यमुनापुरम, शांतिनगर, गिरधारी नगर, बीसा कॉलोनी के दस हजार घरों को फायदा मिलेगा।
पालिका की जमीन करानी होगी कब्जा मुक्त
जिस जमीन पर ट्यूबवेल लगाई जानी है, उस पर भूमाफिया ने कब्जा किया हुआ है। करीब आठ बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर पालिका अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन से तालमेल बैठाकर जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
भूड़ क्षेत्र में कुछ लोगों को पेयजल की समस्या थी। जिसको दूर करने के लिए नई ट्यूबवेल लगाई जानी है। इसके लिए सीएंडडी गाजियाबाद को कार्यादेश जारी किए गए हैं। जल्द ही लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सकेगी। - मनोज गर्ग, चेयरमैन, नगर पालिका बुलंदशहर