फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water level in Ganga rises again

Bulandshahar News: गंगा में फिर जलस्तर में हुई वृद्धि, किसानों की बढ़ी चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Water level in Ganga rises again
अहार क्षेत्र में सब्जी की फसल में भरा गंगा का पानी। संवाद
अनूपशहर/अहार/नरौरा। गंगा नदी के जलस्तर में बुधवार को भी वृद्धि दर्ज की गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। नरौरा बैराज पर पानी पर नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर खेतों में पानी भरा होने से किसानों के सामने चारे का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज पर लगातार गिर रहे नदी के जल स्तर में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है। बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि गंगा में जलस्तर बढ़ा है। बुधवार को नरौरा बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 134584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि सोमवार को बैराज से 128000 क्यूसेक पानी की जा रही थी। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर 7052 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इस समय स्थिति सामान्य है और जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि जलस्तर ज्यादा नहीं बढ़ा है। लगातार नरौरा बैराज समेत अन्य जगह से जलस्तर का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

अहार के मल्लाए मोहल्ले वाली घटिया के नीचे खादर क्षेत्र के किसान महेंद्र, रामौतार, दानिश, शकील व रविंद्र ने बताया कि खादर के खेतों में लौकी, तोरही व करेला समेत सब्जी की कई तरह की फसल बोई थी, लेकिन गंगा का पानी खेतों में अब तक करीब एक से डेढ़ फीट भरा हुआ है। सब्जियों का फूल गिर जाने से सब्जी कम लग रही है। इससे आमदनी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed