फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water level fell by half a feet on the ghats, Narora barrage is in medium flood category

Bulandshahar News: घाटों पर आधा फीट गिरा जलस्तर, नरौरा बैराज पर मीडियम फ्लड श्रेणी में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। बिजनौर से दो दिन पहले छोड़े 3.06 लाख क्यूसेक पानी के चलते नरौरा बैराज पर शनिवार को जलस्तर मीडियम फ्लड श्रेणी में रहा जबकि गंगा घाटों पर करीब आधा फीट जलस्तर कम हो गया है। वहीं गंगा के खादर और आसपास के खेतों पर अभी भी पानी भरा होने से फसल लगातार खराब होती जा रही हैं।
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज पर नदी के जल स्तर में पिछले दिन से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैराज पर 11 हजार क्यूसेक पानी की वृद्धि दर्ज की गई थी जबकि शनिवार को पानी मीडियम फ्लड श्रेणी में पहुंच गया। शनिवार को बैराज से गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में 143454 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। दो दिन पूर्व बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 128716 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर 7052 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अहार व अनूपशहर क्षेत्र में शनिवार जलस्तर में करीब आधा फीट जलस्तर गिर गया। सिंचाई विभाग ड्रेनेज के जेई उमेश कुमार ने बताया कि यदि अब बिजनौर बैराज से और पानी नहीं छोड़ा गया तो जलस्तर में और गिरावट आएगी। गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंगा घाटों पर भी जलस्तर में काफी कमी आई है। एसडीएम प्रियंका गोयल का कहना है कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, किसानों कहना है कि खादर और खेतों में पानी भरा होने के कारण फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed