{"_id":"5845ab064f1c1be4594480dd","slug":"waste-arrangements-queue-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजाम बेकार, बैंकों पर लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजाम बेकार, बैंकों पर लगी कतार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अंसारी रोड स्थित बैंक पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड के बाद पहले वर्किंग डे पर बैंक खुलने से पहले नई करेंसी के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। दोपहर दो बजे तक कई बैंकों में नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया। ऐसे में कई बार हंगामे और हाय हुल्लड़ की नौबत भी आई। कैश की किल्लत के चलते एटीएम पर सुबह से शाम तक लोगों की कतार कम नहीं हुई।
विज्ञापन
आरबीआई ने शुक्रवार को बैंकों में 60 करोड़ रुपये भेजे थे। 60 करोड़ से तीन दिन ग्राहकों को थोड़ी थोड़ी करेंसी की पूर्ति की गई। लोग सुबह से ही बैंकों के सामने कतार लगाए खड़े हो गए। दोपहर दो बजे के बाद इलाहाबाद, पीएनबी, सिंडिकेट, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखाओं में नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया।
विज्ञापन
ऐसे में पीएनबी सिविल लाइन, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई में हाय हुल्लड़ शुरू हो गया। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को दिक्कत उठानी पड़ी। सोमवार को शाम होते होते अधिकांश बैंक शाखाएं कैश लैस हो गईं।
विज्ञापन
जिले की 200 शाखाएं कैशलेस
जिले की 200 बैंक शाखाएं सोमवार की शाम को कैशलेस हो गईं। एलडीएम सपताल मेहता ने बताया कि बुधवार या बृहस्पतिवार तक कैश आने की उम्मीद है। हालांकि आरबीआई ने करेंसी भेजने की पुष्टि नहीं की है।
ऐसे में यदि करेंसी में देरी हुई तो लॉ एंड आडर की समस्या खड़ी हो जाएगी। बता दें कि जनपद में 256 बैंक शाखाएं हैं। 60 फीसदी शाखाएं शहर और 40 फीसदी देहात क्षेत्र में हैं। देहात क्षेत्र की बैकिंग का हाल बेहद खराब है। देहात के बैंकों में करेंसी का जबरदस्त टोटा है।
नोटबंदी के दौरान मौतों का ब्योरा जुटाने में जुटी पुलिस
नोटबंदी के बाद पुराने नोट बदलने और नए नोट लेने के दौरान होने वाली मौतों का ब्यौरा जुटाने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस हेड क्वार्टर से इस बाबत आदेश मिला है। आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद बैंकों व एटीएम के बाहर कतारें अभी थमी नहीं है।
इस दौरान जरूरत पर अपनी ही रकम न मिलने से परेशान लोगों के खुदकुशी करने और लाइन में लगने के वक्त किसी न किसी वजह से लोगों के मरने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसके चलते विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को लोकसभा में सवाल उठाकर नोटबंदी की वजह से काफी मौत होने का आरोप लगाया गया है।
नोटबंदी से मिटेगा भ्रष्टाचार
केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा है कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार मिटेगा तथा देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। डॉ. महेश शर्मा गुलावठी में एक विवाह समारोह में भाग लेने आए थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में काला धन को समाप्त कर देश का विकास करने को कृत संकल्प हैं। नोटबंदी के अच्छे परिणाम धीरे-धीरे आने शुरू हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव तेवतिया, रमेश चंद जैन, अशोक कंसल, अनिल सिंहल, महेश वर्मा आदि मौजूद रहे।