{"_id":"5810f3104f1c1b057fbc31ba","slug":"was-featured-on-the-misappropriation-of-millions-cement-factories","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट फैिक्ट्रयों पर छापा करोड़ों की हेराफेरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट फैिक्ट्रयों पर छापा करोड़ों की हेराफेरी मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीमेंट फैक्ट्रियों पर हुई छापामारी में करोड़ों रुपये की हेराफेरी मिली है। वाणिज्य कर विभाग की छापामारी में चार बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियां कार्रवाई की जद में आई हैं। सभी के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। दस्तावेजों के आधार पर खरीद-बिक्री फर्जी मिली है।
वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने सिकंदराबाद की कनेडिया सीमेंट ग्रुप की कंपनी, ब्लू स्टार सीमेंट कंपनी, श्री दुर्गा ब्रिक्स और गोल्डटेक सीमेंट कंपनी पर छापामारी की गई। इससे सीमेंट फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
वाणिज्य कर की जांच में पता चला कि यह सभी फैक्ट्रियां केंद्रीय बिक्री दिखा रही थीं, जबकि माल की डिलीवरी उत्तर प्रदेश में की जा रही थी। केंद्रीय बिक्री में महज 2 फीसदी टैक्स देना पड़ता है, जबकि उत्तर प्रदेश में 14.5 फीसदी टैक्स चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
12.5 फीसदी टैक्स की बचत के लिए व्यापक स्तर पर हेराफेरी की जा रही थी। इसके अलावा सभी फैक्ट्रियों में खरीद भी फर्जी पाई गई। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सभी फैक्ट्रियों से दस्तावेज सीज कर लिए हैं।
शुरुआती जांच में करीब 65 करोड़ रुपये की अवैध बिक्री पाई गई है। जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। इसके अलावा मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई है।