{"_id":"591df6864f1c1b8351f251ea","slug":"ward-number-four-litter-of-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर चार में कूडे़-गंदगी के अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर चार में कूडे़-गंदगी के अंबार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 19 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वार्ड नंबर चार में काफी समय से कूडे़-गंदगी के ढेर लगे हुए है। साफ-सफाई नहीं होने से कॉलोनी वासियों की सेहत खराब हो रही है। कॉलोनी की अधिकाश गलियां भी काफी समय से टूटी पड़ी हैं।
वार्ड नंबर चार के तहत नगर के ज्ञानलोक कॉलोनी और सराय नसरुल्ला का कुछ हिस्सा आता है। कॉलोनी के वाशिंदंों ने बताया कि यहां कूडे़ उठवाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई-कई दिनों तक सफाई नहीं होती। जिसके चलते लोगों को घरों से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
साफ-सफाई नहीं होने से कॉलोनीवासियों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। इसके अलावा कई नालियां काफी समय से चोेक पड़ी हुई है। कॉलोनी की अधिकतर सड़कें जर्जर हालत में होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन