{"_id":"621baff4a4d3a310297d3687","slug":"war-bulandshahr-news-gbd234693162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमानिया बॉर्डर पर फंसे जिले कई छात्र, खाने-पीने के पड़ रहे लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमानिया बॉर्डर पर फंसे जिले कई छात्र, खाने-पीने के पड़ रहे लाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमानिया बॉर्डर पर फंसे जिले कई छात्र, खाने-पीने के पड़ रहे लाले
बुलंदशहर। यूक्रेन में जिले के 20 से अधिक छात्र फंसे हुए हैं। इनमें से कई रोमानिया बॉर्डर पहुंच गए हैं। कुछ छात्र यूक्रेन के बॉर्डर पर तो कुछ यूक्रेन के बंकरों में ही शरण ले रखी है। खाने-पीने के भी लाले पड़ने लगे हैं। यहां परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। कई छात्रों से परिजनों का संपर्क भी टूट चुका है। छात्रों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए मंदिरों में यज्ञ और मस्जिदों में दुआ का दौर शुरू हो गया है।
डिबाई के मीना बाजार निवासी शशांक सोनी इस समय कीव से निकलकर सुबह रोमानिया के लिए रवाना हो गया है। उसके पिता नरेंद्र सोनी और मां पूनम सोनी ने बताया कि वह डरा-सहमा हुआ है। रोमानिया बॉडर के लिए रवाना होेने के बाद उनसे संपर्क टूट गया है। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. इंदू शर्मा नगर के शनि देव मंदिर रोड पर रहती हैं। उनका पुत्र आराध्य पंडित शनिवार से ही रोमानिया बॉर्डर पर फंसा है। पिता डॉ. टीडी शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन से उसको वापस लाने के लिए गुहार लगाई है। नगर की अंबा कालोनी निवासी नीरज कुमार का पुत्र कुनाल राजौरा कीव में फंसा है। कुनाल राजौरा ने बताया कि खाने-पीने की समस्या तो है ही, उसके पैसे भी खत्म हो गए हैं। हर समय धमाकों की आवाज डरा रही है।
खाने-पीने के सामान पर झपटमारी
बीबीनगर निवासी डॉ. रविंद्र कुमार का पुत्र हिमांक सिंह भी कीव में फंसा हुआ है। हिमांक ने बताया कि दो दिन से बंकर में गुजारे थे। शनिवार को यूक्रेन की पुलिस ने बंकर से निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। खाने-पीने के सामान पर भी झपटमारी मची रहती है। जिला अस्पताल के फार्मेसिस्ट पवन कुमार ने बताया कि मेरो बेटा आयुष चौधरी अभी कीव में ही फंसा हुआ है। उन्होंने डीएम से गुहार लगाई है। जिला पंचायत कार्यालय के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि बेटी इशिका कठोरिया कई दिन से दोस्तों के साथ बंकर में है। कई बार संपर्क नहीं होने पर चिंता बढ़ जाती है।
विज्ञापन
बॉर्डर क्रास करने की नहीं मिल रही अनुमति
अहार निवासी आतिफ अली ने बताया कि हालात ठीक नहीं हैं। खाना-पीना नहीं मिल रहा। बैंक से पैसे भी नहीं निकाल पा रहा है। यूक्रेन में फंसा सिकंदराबाद का छात्र मुकुल गोयल रोमानिया बार्डर पर पहुंच गया है, लेकिन बार्डर पर घंटों खड़े रहने के बाद भी बार्डर क्रास करने की अनुमति नहीं मिली है। बार्डर पर हजारों छात्रों की भीड़ जमा है। सिकंदराबाद के आकाश सैनी, अनुराग सैनी भी यूक्रेन में फंसे हुए थे। मुकुल गोयल ने बताया कि बार्डर पर खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है।
यूक्रेन में फंसे छात्राओं की सकुशल वापसी को किया यज्ञ
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। सिकंदराबाद में रविवार को नगर के पुराना होली मेला रोड स्थित गायत्री मंदिर में यूक्रेन में फंसे नगर के छात्र अनुराग, आकाश और मुकुल समेत देश के सभी छात्रों की सकुशल वापसी के लिए हवन यज्ञ कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। गायत्री परिवार के लोगों ने भी हवन किया। हवन यज्ञ करने वालों में अरविंद, प्रमोद, महेश, राकेश शर्मा, हरसरन वैद्य, होशियार सिंह और मोहन सैनी आदि शामिल रहे। बुलंदशहर के श्री विष्णु चैतन्य वृद्धाश्रम में गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर छात्रों के सकुशल वापसी की प्रार्थना की गई। अशोक कुमार गर्ग के सानिध्य में यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान कमल किशोर अग्रवाल, विश्वास गौस्वामी, शिवरतन बंसल, हरी अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, वानप्रस्थी और अशोक कुमार शर्मा आदि का योगदान रहा।
यूक्रेन में फंसा छात्र रोमानिया पहुंचा
नरौरा। नरौरा परमाणु संयंत्र में कार्यरत जितेन्द्र पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र तुषार पांडेय शनिवार की दोपहर बाद यूक्रेन के ओडेसा से करीब 50 छात्रों के साथ रोमानिया बॉर्डर के लिए निकला था। 24 घंटे में यह बस रविवार की दोपहर बाद रोमानिया बार्डर पहुंची। बार्डर पर मौजूद दूतावास प्रतिनिधि के प्रयास से वह सकुशल रोमनिया पहुंच गए। इसके बाद से परिवार राहत में है।
खारकीव में गैस लाइन फटने से हंजला के परिजन चिंतित
गुलावठी। यूक्रेन के खारकीव में गैस पाइप लाइन फटने के बाद वहां फंसे मोहल्ला पीरखां निवासी एमबीबीएस छात्र मो. हंजला के परिजन चिंतित हो गए हैं। हंजला के पिता मोहम्मद वारिस एवं चाचा हाजी रहीस ने कहा कि भारत सरकार को रूस सरकार से बात करके खारकीव में फंसे छात्रों को निकालना चाहिए। खारकीव रूस से मात्र 38 किलोमीटर की दूरी पर है।
रोमानिया पहुंचा ओसामा, परिजनों को राहत
गुलावठी के मोहल्ला पीरखां निवासी एमबीबीएस छात्र मोहम्मद ओसामा यूक्रेन से निकलकर रोमानिया पहुंच गया है। ओसामा के रोमानिया पहुंचने के बाद उसके परिजनों ने राहत महसूस की है। ओसामा के पिता हाजी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि व्हाट्सअप कॉल पर ओसामा से बात हुई है।