फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   voting

मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, बंद रहेंगी शराब, भांग की दुकानें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
voting
मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, बंद रहेंगी शराब, भांग की दुकानें
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। 10 मार्च को मतगणना के दिन जिले में सभी शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।
डीएम-एसएसपी के साथ एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। डीएम ने आदेश दिए कि किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल तक मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। 10 फरवरी को जिले की सातों सीटों पर मतदान हुआ था। जिले की सातों सीटों पर कुल 26.24 लाख मतदाताओं में से 65 प्रत्याशियों के लिए 17.14 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। एक माह के लंबे इंतजार के बाद चुनाव परिणाम सामने आने वाला है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने एजेंट निर्धारित करते हुए उन्हें विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भाकियू के पदाधिकारी भी मतगणना को लेकर तैयारी करने में जुटे हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि केवल आईडी कार्ड धारक को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

दो-दो हॉल में लगाई गई हैं मतगणना की टेबल
मतगणना के दौरान व्यवस्था बनाने और कोविड के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए दो-दो हॉल बनाए गए हैं। एक हॉल में सात टेबल लगाते हुए प्रत्येक विधानसभा के लिए कुल 14-14 टेबिल लगाई जा रहीं हैं। इन पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबिल तक ईवीएम लाने के दौरान भी वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार किरनपाल और तीन बार अनिल शर्मा बने हैं विधायक
जिन प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हैं, उनमें सबसे उम्रदराज रालोद के शिकारपुर से प्रत्याशी किरनपाल सिंह हैं। वह अभी तक पांच बार विधायक रहे हैं और 2002 से 2007 तक सपा की सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। जबकि इनके बाद भाजपा के शिकारपुर सीट से प्रत्याशी अनिल शर्मा तीन बार विधायक रहे हैं। दो बार वह बसपा के टिकट पर विधायक बने थे, जबकि 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक और बाद में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री रहे। इसके अलावा सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी दो बार चुनाव लड़े हैं, लेकिन अभी तक जीत नहीं मिल सकी है।
47.31 फीसदी महिला और 52.68 फीसदी पुरुषों ने किया था मतदान
विधानसभा चुनाव के लिए जिले में दस फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था। इस दौरान कुल 26 लाख 24 हजार 763 मतदाताओं में से 17 लाख आठ हजार 20 मतदाताओं ने ईवीएम के माध्यम से वोट डाले। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 99 हजार 919 और महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 8 हजार 90 थी। जिले की सातों सीटों पर 47.31 फीसदी महिला और 52.68 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

विधानसभा महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों का प्रतिशत
सिकंदराबाद 46.20 53.78
बुलंदशहर 46.98 53.01
स्याना 47.74 52.25
अनूपशहर 47.31 52.68
डिबाई 48.84 51.15
शिकारपुर 48.18 51.81
खुर्जा 46.34 53.65
कुल 47.31 52.68
मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। गेट पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी की तैनाती की जाएगी। किसी भी स्थिति में बिना आईडी कार्ड वाले व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। निष्पक्षता से और नियमानुसार मतगणना कराई जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed