फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   voting

आज रवाना होंगी 118 पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
voting
मतदान - फोटो : ?????
आज रवाना होंगी 118 पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। 118 पोलिंग बूथ के लिए 118 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। शुक्रवार को ब्लॉकों से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। 12 जून सुबह सात बजे से 278 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होना है।
अप्रैल माह के अंत में पंचायत चुनाव संपन्न कराए गए थे। कुल 12154 ग्राम पंचायत सदस्य पद में से 3838 पद खाली रह गए थे। जिसके चलते 369 गांवों के प्रधानों का कोरम पूरा नहीं हो सका और वह अभी तक शपथ नहीं ले सके हैं। उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 12 जून को चुनाव कराया जाना तय हुआ है। निर्वाचन अधिकारियों ने 118 पोलिंग बूथ के लिए 118 पोलिंग पार्टियां तैयार की हैं। इनमें कुल 472 कर्मचारी मतदान को संपन्न कराएंगे। जबकि कुल 25 फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। इससे पहले कुल 3838 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4042 आवेदन आए थे। पत्रों की छंटनी के बाद कुल 3539 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया। जबकि 278 ग्राम पंचायत सदस्य और अरनिया ब्लॉक के गांव नगलिया टक्कर, सिकंदराबाद के दुल्हैरा और दानपुर ब्लॉक के भमरौआ गांव के प्रधान के लिए 12 जून सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

सभी तैयारियां पूरी करते हुए 118 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। संबंधित ब्लॉक से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। चुनाव को पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed