{"_id":"5877cd254f1c1b8327ba8ec2","slug":"voters-go-to-the-authorities-to-ensure-truth-in-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने जाना मतदाता बूथों में सुविधाओं का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने जाना मतदाता बूथों में सुविधाओं का सच
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मशीनरी ने बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद, स्याना और बीबीनगर के दो दर्जन मतदाता बूथों का सच जाना। एडीएम वित्त एवं एसपी सिटी ने वर्नेबुल परिवारों के साथ बैठक कर अमन का पैगाम भी दिया। एडीएम ने दो टूक कहा कि यदि चुनाव में विघ्न डालने का प्रयास किया गया तो ऐसे लोगों की जगह जेल में होगी।
एडीएम वित्त बृजेश कुमार ने सिकंदराबाद के जौली स्थित मतदाता केंद्र का जायजा लिया। चुनाव के दृष्टिकोण से जौली बेहद संवेदनशील है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में यहां मारपीट की घटनाएं होती रही हैं। गुलावठी, बीबीनगर के अलावा स्याना क्षेत्र के गांव हींगवाड़ा में मतदाता बूथों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
एडीएम वित्त ने बताया कि टायलेट, पानी आदि का इंतजाम सभी बूथों पर ठीक था। रैंप और बिजली नहीं थी उसको भी मतदान दिवस से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा कि वर्नेबुल और क्रिटिकल बूथों पर भारी संख्या में पुलिस बल रहेगा। पेरा मिलिट्री फोर्स भी ऐसे बूथों
विज्ञापन
पर रहेगी।
शराब की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी
जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय सिंह ने बताया कि जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। रात में शराब और काला धन पकड़ने के लिए सघन चेकिंग का आदेश दे दिया है। रबूपुरा, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र, गुलावठी और स्याना क्षेत्र में बेरिकेडिंग कर दी गई है।
स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में 45आवेदन
चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 45 शस्त्र जमा किए जा रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के सामने 45 आवेदन आए हैं। आवेदनकर्ताओं ने किन्ही कारणों से शस्त्र जमा नहीं करने की बात कही है। डीएम ने सभी आवेदन एसएसपी की ओर प्रेषित कर दिए हैं।
ईओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
बृहस्पतिवार को नगरपालिका के ईओ ने नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बूथों का निरीक्षण किया। ईओ ने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बता दें कि नगर क्षेत्र में विधान सभा चुनाव के लिए 13 मतदान केंद्र पर 65 मतदेय स्थल बनाए गए है।
नगर क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की देख रेख का जिम्मा पालिका को सौंपा गया है। जिसके अंतर्गत केंद्र पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश, छाया, रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। ईओ अनिल कुमार शर्मा ने जेएस कॉलेज, एमएस कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, अग्रसेन स्वामी दयाल, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक सहित सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।