फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Villagers claimed to have seen a leopard in village Enchora, panic spread

Bulandshahar News: गांव एंचौरा में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का किया दावा, फैली दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers claimed to have seen a leopard in village Enchora, panic spread
अनूपशहर क्षेत्र के गांव एंचौरा में तेंदुआ देखे जाने के बाद एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव एंचौरा में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया। तेंदुआ का फोटो भी सीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और दहशत फैल गई। वहीं, दूसरी ओर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी कैलाश तोमर ने अपने घर से 30 मीटर दूर घेर के निकट तेंदुआ देखने का दावा किया। कैलाश ने तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचित किया। शुरू में ग्रामीणों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया। बाद में घेर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ की फोटो दिखाई दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से तेंदुए की सूचना मिली है। उनके नेतृत्व में एक टीम गांव में जांच करेगी। टीम तेंदुए के पंजों के निशान की जांच करेगी। निशान मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहींं, ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। देर रात तक तेंदुआ की तलाश जारी रही और दहशत में आए ग्रामीण पूरी तरह से सजग हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed