{"_id":"68fd07e44a29b7d1130b43f6","slug":"vidyanjali-50-will-create-an-inspiring-environment-in-secondary-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-142544-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विद्यांजलि 5.0 से माध्यमिक विद्यालयों में बनेगा प्रेरक माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विद्यांजलि 5.0 से माध्यमिक विद्यालयों में बनेगा प्रेरक माहौल
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भारत सरकार की ओर से संचालित विद्यांजलि 5.0 कार्यक्रम का जिले में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छ, समावेशी और प्रेरक शिक्षण वातावरण तैयार करना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि विद्यांजलि 5.0 कार्यक्रम एनईपी 2020 और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को लागू करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके सफल कार्यान्वयन से जिले के स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा और विद्यार्थियों के लिए सीखने और पढ़ाई का आनंददायक माहौल बनेगा।
उन्होंने प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराते हुए विद्यालय परिसरों में सुधारात्मक कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें पूर्व छात्र, स्वयंसेवी, कॉर्पोरेट्स, एनजीओ और स्थानीय समुदाय सक्रिय रूप से भाग लेंगे। विद्यांजलि 5.0 के तहत विद्यालय परिसरों में रंगाई-पोताई, स्वच्छता के कार्य होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। बताया कि उनकी ओर से सभी विद्यालयों को कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की साप्ताहिक रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है। इस अभियान के माध्यम से शिक्षक, पूर्व छात्र, स्वयंसेवी संगठन और समुदाय के अन्य सदस्य विद्यालय विकास में योगदान देंगे। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।