फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vidhan sabha election

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
vidhan sabha election
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिस दिन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, वह आ गया। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधा है, आज इससे पर्दा उठ जाएगा। मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी। सबसे पहले सभी तहसीलों में पड़े पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती होगी। सबसे पहले शिकारपुर और डिबाई का परिणाम आने का अनुमान है।
10 फरवरी को जिले की सातों सीटों पर मतदान हुआ था। 65 प्रत्याशियों के लिए कुल 26.26 लाख मतदाताओं में से 17.08 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी पूरी करने का दावा किया है। केवल प्रशासन की ओर से जारी आईडी कार्ड धारक को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने एजेंट निर्धारित करते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मतगणना स्थल के दो सौ मीटर की परिधि में लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। अधिक से अधिक लोगों तक मतगणना का परिणाम पहुंच सके, इसके लिए स्याना अड्डा तक लाउडस्पीकर लगाने की व्यवस्था की गई है। मतगणना पूरी होने के बाद सभी विधानसभाओं से रैंडम तौर पर पांच-पांच ईवीएम ली जाएंगी और वोटों का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्स करेगी मतगणना स्थल की सुरक्षा
मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार से सुरक्षा में चूक न हो इसके लिए पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1500 जवानों की तैनाती की गई है। मंडी परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिलेभर में जो भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र हैं, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भी संबंधित थाने में दो-दो टीमें तैनात की गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से विजेता और उपविजेता दोनों ही प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती
पोस्टल बैलेट के लिए बुलंदशहर और सिकंदराबाद में पांच-पांच और शेष में चार-चार टेबिल लगाई गई हैं। आठ मार्च तक जिले में पोस्टल बैलेट से 1341, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं से 1920, फैसिलिटेशन सेंटर पर 4290, पुलिस व अन्य विभागों के कर्मचारियों के 1872, सेवा मतदाताओं के 5319 मतदाताओं के मत प्राप्त हुए हैं।
दो-दो हॉल में लगाई गई हैं मतगणना की टेबिल
मतगणना के दौरान व्यवस्था बनाने और कोविड के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए दो-दो हॉल बनाए गए हैं। एक हॉल में सात टेबिल लगाते हुए प्रत्येक विधानसभा के लिए कुल 14-14 टेबिल लगाई जा रहीं हैं। इन पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबिल तक ईवीएम लाने के दौरान भी वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
डीएम-एसएसपी ने पुलिस प्रशासनिक टीम के साथ बुधवार को मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल तक मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
किसी भी वाहन को अंदर जाने की नहीं होगी अनुमति
जिला प्रशासन ने तय किया है कि मतगणना के दिन किसी भी वाहन को मंडी परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी। पहले कर्मचारियों और पत्रकारों के लिए अंदर ही पार्किंग की व्यवस्था की थी, लेकिन प्रदेश में कई स्थानों पर वाहनों में मिली ईवीएम के बाद विवाद बढ़ा तो अधिकारियों ने इस निर्देश को बदल दिया। अब मतगणना में लगे कर्मचारियों के साथ पत्रकारों को भी मंडी के बाहर ही अपना वाहन खड़ा करना होगा।
संभलकर चलें विभिन्न स्थानों पर रूट रहेगा डायवर्ट
मंडी परिसर में मतगणना के चलते बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। नई मंडी क्षेत्र में बुलंदशहर-अनूपशहर के मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। अनूपशहर से बुलंदशहर आने वाले सभी भारी वाहनों को चांदौक दोराहा से डायवर्ट कर वाया शिकारपुर से बुलंदशहर भेजा जाएगा। बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिकारपुर तिराहा बुलंदशहर से डायवर्ट कर वाया शिकारपुर-चांदौक दोराहा होते हुए अनूपशहर भेजा जाएगा। अनूपशहर से बुलंदशहर आने वाले चार पहिया वाहनों को हजरतपुर चौराहे से डायवर्ट कर वाया भाईपुरा होते हुए बुलंदशहर भेजा जाएगा। बुलंदशहर से अनूपशहर जाने वाले चार पहिया वाहनों को कब्रिस्तान के पास से डायवर्ट कर वाया भाईपुरा हजरतपुर चौराहा होते हुए अनूपशहर भेजा जाएगा। अनूपशहर से स्याना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को कस्बा जहांगीराबाद से डायवर्ट कर वाया औरंगाबाद होते हुए स्याना भेजा जाएगा। स्याना से अनूपशहर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को औरंगाबाद से डायवर्ट कर वाया जहांगीराबाद होते हुए अनूपशहर भेजा जाएगा। दिल्ली से स्याना, बीबीनगर जाने वाले सभी भारी वाहनों को गुलावठी से स्याना के लिए निकाला जाएगा।

इनके भाग्य का होगा फैसला
सिकंदराबाद सीट
प्रत्याशी पार्टी
लक्ष्मीराज सिंह भाजपा
राहुल यादव सपा
दर्शन शर्मा आप
मनवीर सिंह बसपा
सलीम अख्तर खां कांग्रेस
अजय कुमार लोकदल
अमित सिंह तोमर शिवसेना
दिलशाद अहमद एआईएमआईएम
अजय कुमार शर्मा लोजपा
राजू ठाकुर राजपा
बबलू भाजजपा
----------
बुलंदशहर सीट
प्रदीप कुमार चौधरी भाजपा
मोहम्मद यूनुस रालोद
विकास शर्मा आप
सुशील चौधरी कांग्रेस
कल्लू कुरैशी बसपा
मधु भाटी पीस पार्टी
मुकेश भारद्वाज निर्दलीय
सतीश निर्दलीय
गीता रानी शर्मा निर्दलीय
तारिक खान एआईएमएफ
सोनाली सिंह निर्दलीय
------------
विधानसभा --- स्याना
देवेन्द्र भाजपा
दिलनवाज खान रालोद
सुनील कुमार बसपा
पूनम कांग्रेस
सतवीर आप
दिनेश निर्दलीय
संगीता निर्दलीय
ज्ञानेश चौहान हिउपा
-------------
विधानसभा --- अनूपशहर
संजय कुमार शर्मा भाजपा
रामेश्वर बसपा
केके शर्मा एनसीपी
गजेन्द्र सिंह कांग्रेस
सतेन्द्र सिंह निर्दलीय
रश्मि शिवसेना
अनीता विइंपा
हरेन्द्र सिंह आप
शाकिर आसपा
हुकुम सिंह बमुपा
भूपेन्द्र सिंह निर्दलीय
-------------
डिबाई सीट
चन्द्र पाल सिंह भाजपा
करनपाल सिंह बसपा
सुनीता शर्मा कांग्रेस
हरीश कुमार सपा
मनोज आप
राजपाल निर्दलीय
मुकेश कुमार निर्दलीय
-------------
शिकारपुर सीट
अनिल शर्मा भाजपा
किरनपाल सिंह रालोद
जियाउर्रहमान कांग्रेस
मोहम्मद रफीक बसपा
आशुघोष निर्मल आप
अरशद अली निर्दलीय
सोहन सिह आसपा
निशांत कुमार शर्मा निर्दलीय
रनवीर सिंह बमुपा
---------------
खुर्जा सीट
मीनाक्षी सिंह भाजपा
टुक्कीमल खटीक कांग्रेस
विनोद बसपा
बंशी सिंह सपा
जयदेव आप
अनिल कुमार निर्दलीय
अनमोल निर्दलीय
अंकित गौतम निर्दलीय
मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। गेट पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी की तैनाती की जाएगी। किसी भी स्थिति में बिना आइडी कार्ड वाले व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। निष्पक्षता से और नियमानुसार मतगणना कराई जाएगी। - सीपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed