फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vehicle

बिना टैक्स और परमिट के धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
vehicle
बिना टैक्स और परमिट के धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सख्ती के बावजूद सड़कों पर बिना परमिट और टैक्स के वाहन संचालित हो रहे हैं। बुधवार को एआरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन द्वारा स्याना व अरनियां क्षेत्र में कार्रवाई कर अभियान चलाया। इस दौरान 10 वाहन सीज करने के साथ 13 वाहनों के चालान काटे गए। इन सभी पर करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि स्याना क्षेत्र में बिना टैक्स जमा किए दो वाहन संचालित मिलने पर इनको सीज कर दिया गया। साथ ही बुगरासी से दिल्ली जाने वाली एक बस को भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा औरंगाबाद में दो ऑटो को सीज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही तीन वाहनों के मानकों के अनुसार संचालित न होने पर चालान काटा गया। इन सभी पर एक लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं एआरटीओ प्रशासन मुंशीलाल द्वारा अरनियां क्षेत्र में बिना परमिट और टैक्स जमा न कर सड़कों पर दौड़ लगा रहे पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही फिटनेस न करवाने व अन्य खामियां होने पर भी संचालित हो रहे 10 वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई की गई। इन सभी पर करीब चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed