फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vegetables rates down

गर्मी बढ़ने से सब्जियों के भाव 80 फीसदी तक गिरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
vegetables rates down
लालतालाब सब्जी मंडी में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी सब्जियां। - फोटो : BULANDSHAHR
गर्मी बढ़ने से सब्जियों के भाव 80 फीसदी तक गिरे
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार में जिन सब्जियों के भाव आसमान पर पहुंच गए थे, अब उनके दाम काफी गिर गए हैं। अचानक सब्जियों के दाम गिरने से सभी वर्ग के लोगों को राहत मिली है। नींबू, टमाटर, लौकी, तौरई और बैंगन के दाम मेें कमी आई है। व्यापारियों के अनुसार, गर्मी बढ़ने की वजह से सब्जियों की कीमतें गिर गई हैं। यहां तक कि किसान सब्जियों को औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हैं।

पिछले माह कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जियों के दाम काफी अधिक बढ़ गए थे। हालांकि जिला प्रशासन ने सब्जियों के मंडी में और फुटकर के दाम निर्धारित कर दिए थे। बावजूद इसके सब्जी के दाम जस की तस रहे। लेकिन अब सब्जियों के दाम में अचानक कमी आ गई है। इससे हर वर्ग के लोगों ने राहत की सांस ली है। सब्जी मंडी के आढ़ती खुशीराम लोधी आदि का कहना है कि इस समय गर्मी होने के कारण बेचने वाले कम पहुंच रहे हैं। वहीं, मंडी में सब्जी खरीदने वालों की संख्या भी कम हो गई है। इसके चलते सब्जी के दाम में गिरावट आ गई है। वहीं, गर्मी में सब्जियां खराब न हो जाए, इसके चलते किसान सब्जियों को औने-पौने दाम में बेच रहे हैं। उनका कहना है कि अधिक गर्मी पड़ने पर सब्जियां खेतों में ज्यादा दिनों तक नहीं रख सकते, ऐसे में किसी तरह उन्हें मंडी में जाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन

बाजार में सब्जी के रेट प्रति किलो
सब्जी 15 दिन पहले के रेट अब मंडी के रेट बाहर के रेट
नीबू 150 से 160 रुपये 22 से 25 रुपये 30 से 40 रुपये
अदरक 80 से 100 रुपये 22 से 25 रुपये 30 से 40 रुपये
लहसून 100 से 120 रुपये 56 से 60 रुपये 80 से 100 रुपये
प्याज 20 से 25 रुपये 12 से 13 रुपये 15 से 20 रुपये
लौकी 15 से 20 रुपये 4 से 5 रुपये 8 से 10 रुपये
टमाटर 10 से 15 रुपये 7 से 8 रुपये 10 से 12 रुपये
आलू 10 से 15 रुपये 7 से 8 रुपये 10 से 12 रुपये
करेला 25 से 30 रुपये 10 से 11 रुपये 15 से 20 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed