फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vaccination

किशोरों के टीकाकरण में जिला मंडल में प्रथम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
vaccination
किशोरों के टीकाकरण में जिला मंडल में प्रथम
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। एक सप्ताह पूर्व किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसमें जिले को 2,45,417 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया। गत एक सप्ताह में हुए टीकाकरण के दौरान जिला मंडल में पहले स्थान पर है। जबकि मेरठ जनपद सबसे निचले स्थान पर है।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तीन जनवरी से 15 से 17 आयु वर्ष के किशोरों का जिले के 81 टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। शुरुआत में किशोरों में टीका लगवाने के प्रति उत्साह नजर आया। लेकिन बीच में बूंदाबांदी और स्कूलों में अवकाश के चलते टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी किशोरों का टीकाकरण करवाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में जाकर किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ मंडल में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक बुलंदशहर जनपद को लक्ष्य दिया गया। जबकि बागपत को सबसे कम लक्ष्य दिया गया। इसके बावजूद बुलंदशहर जनपद समस्त छह जनपदों में सबसे पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
जनपद का नाम लक्ष्य टीका लगा प्रतिशत
बुलंदशहर 2,45,417 1,08,906 44.38
मेरठ 2,41,526 36,206 14.99
गाजियाबाद 2,34,488 64,963 27.70
गौतमबुद्धनगर 1,15,592 24,743 21.41
हापुड़ 93,864 15,987 17.03
बागपत 91,391 19,037 20.83
नोट - यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों काफी समय से टीका लगाया जा रहा है। अब किशोरों को टीका लगाकर कोरोना से बचाव के लिए प्रयासरत है। अब तक 1,08,906 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed