फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   urbanites show anger.

बिना इजाजत डीएम संग सेल्फी लेने पर शहरी भी नाराज

Thu, 04 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
urbanites show anger.
डीएम संग सेल्फी लेने के मामले में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को शहर के समाजसेवियों, शिक्षाविदों, महिला संगठन, अधिवक्ताओं की आम राय जानी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में सभी ने एकमत होकर डीएम द्वारा आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई को वाजिब ठहराया और सेल्फी लेने के तरीके का विरोध किया। शाम को महिलाओं और शहर के मोअज्जिज लोगों ने शहीद चौक पर सांकेतिक रूप से कैंडल मार्च भी निकाला।

गौरतलब है कि दो दिन पहले एक युवक ने डीएम के दफ्तर में उनकी बिना मर्जी के सेल्फी लेने की कोशिश की थी। रोकने पर उसने हंगामा किया। इस पर उसका चालान कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस बाबत बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने पूछा कि अपने परिवार की महिला के साथ अंजान व्यक्ति को सेल्फी लेने की इजाजत कोई दे सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी छिपे सेल्फी लेने वाले को क्या माफ करना ठीक होगा। सभी बोले  नहीं और इस कृत्य का विरोध किया। शहर की संभ्रांत महिलाओं ने भी आरोपी युवक पर की गई कार्रवाई को वाजिब ठहराया।


मैं मीटिंग ले रही थी। एक युवक बिना इजाजत के सेल्फी ले रहा था।  मना करने पर वह स्टाफ से भी भिड़ गया।
-बी चंद्रकला, डीएम।

आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रिंसिपल अनिता भारद्वाज ने कहा कि बिन अनुमति महिला अधिकारी की सेल्फी लेने वाला मासूम नहीं हो सकता।  गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल अंशू बंसल ने कहा कि चोरी छिपे सेल्फी लेने का मकसद युवक की मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed