{"_id":"6980da2e8b187d09d107f156","slug":"uproar-over-getting-arv-installed-soon-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-148031-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एआरवी जल्द लगवाने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एआरवी जल्द लगवाने के लिए हंगामा
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में सोमवार को एआरवी लगवाने वालों की भीड़ लग गई। पहले एआरवी लगवाने को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों को सिक्योरिटी गार्ड ने पहुंचकर मामला शांत कराया। ओपीडी में 250 को एआरवी और तीन को सीरम लगाया गया। दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जिला चिकित्सालय के कक्ष चार में कुत्ता, बंदर, बिल्ली व अन्य जानवर के काटने पर एआरवी व एआरएस लगाई जाती है। सोमवार को एआरवी लगवाने वालों की सुबह से भीड़ लगी रही, जो एक बजे तक रही। इस बीच पहले एआरवी लगवाने को लेकर लोगों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर पहुंच लोगों की समस्या सुनी और लाइन में लगे लोगों को ही एआरवी लगाने के स्टाफ को निर्देश दिए। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
वहीं, ओपीडी में पिता को लेकर आए हसनपुर निवासी बिजेंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व गली में घूमने वाले लावारिस कुत्ते ने 68 वर्षीय पिता किशन के पैर में काट लिया। जख्म गहरा होने पर एआरएस लगाने की सलाह दी। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। खुर्जा क्षेत्र के गांव भौगपुर निवासी योगेश रावत ने बताया कि 50 वर्षीय मां रानी के पैर में शनिवार को लावारिस कुत्ते ने काट लिया।
खुर्जा से एआरवी लगवाने के बाद एआरएस के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां से एक इंजेक्शन लगाने के बाद रिएक्शन होने की बात कह हायर सेंटर रेफर कर दिया।