{"_id":"5852d2c64f1c1b896064ab23","slug":"uproar-against-postmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमास्टर के खिलाफ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमास्टर के खिलाफ हंगामा
अमर उजाला /बुलंदशहर
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
करौरा डाकघर पर पोस्टमास्टर के खिलाफ हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौरा गांव स्थित डाकघर पर पोस्टमास्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि पोस्टमास्टर लेनदेन में मनमानी और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने लेनदेन में लापरवाही बरतने पर पोस्टमास्टर के खिलाफ डाकघर पर हंगामा किया।
विज्ञापन
लोगों का आरोप था कि नोट बंदी के बाद से ही पोस्टमास्टर पुराने नोट जमा नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नोट निकालने जाने पर वह मना कर देता है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हितेश, दिनेश, जुगावती, नौरतन, इंद्रप्रकाश, आदि शामिल रहे। पोस्टमास्टर विपिन कुमार ने बताया कि उसके ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन