{"_id":"588ba5dd4f1c1bbb7ecf73ef","slug":"up-election-bulandshaher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी अखाड़े में अब केवल 67 उम्मीदवार दिखाएंगे ‘दम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी अखाड़े में अब केवल 67 उम्मीदवार दिखाएंगे ‘दम’
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
UP Election
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव-2017 के सियासी अखाड़े में 67 प्रत्याशी दांव दिखाएंगे। शुक्रवार को चार उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद रिटर्निंग अफसरों ने वैध उम्मीदवारों की सूची चस्पा कर दी।
विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर 24 जनवरी तक 86 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इस दौरान नामांकन पत्र अधूरे और त्रुटिपूर्ण होने से 25 जनवरी को स्क्रूटनी के दौरान 15 उम्मीदवारों को आयोग ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। 27 जनवरी को तीन बजे तक स्याना विधानसभा सीट से सपा के राजीव कुमार लोधी ने पर्चा वापस लिया।
राजीव लोधी सपा के प्रत्याशी थे। सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद स्याना सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। इसलिए राजीव को नाम वापस लेना पड़ा। खुर्जा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अतुल बाल्मीकी ने नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
स्याना सीट से अरविंद कुमार ने नाम वापस लिया है। इसी तरह अनूपशहर सीट से अनीता देवी भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। अंतिम दिन उन्होंने भी नाम वापस किया। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद रिटर्निंग अफसरों ने वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया है।
वैध उम्मीदवारों की सूची रिटर्निंग अफसरों ने विधानसभा वार कक्ष के बाहर चस्पा कर दी है। बता दें शिकारपुर में 14, खुर्जा में आठ, सदर में सात, अनूपशहर में 11, स्याना में 13, सिकंदराबाद और डिबाई में सात सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बार क्षेत्र में वोट को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है।