{"_id":"61fc1118f0abbb6d2b0718fa","slug":"up-election-2022-akhilesh-invites-mayawati-ambedkarites-should-join-socialists","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अखिलेश का मायावती को न्योता- अंबेडकरवादियों को समाजवादियों से जुड़ना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अखिलेश का मायावती को न्योता- अंबेडकरवादियों को समाजवादियों से जुड़ना चाहिए
Thu, 03 Feb 2022 11:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, बुलंदशहर
एएनआई, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:04 PM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परोक्ष रूप से बसपा प्रमुख मायावती को आमंत्रण देते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हमें एक साथ आ जाना चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और चौधरी जयंत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। सभी पार्टियों के रोज नए समीकरण बन रहे हैं, बिगड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को भी गठबंधन का निमंत्रण दे दिया। उन्होंने कहा कि अंबेडकरवादियों को समाजवादियों से मिल जाना चाहिए।
विज्ञापन
गुरुवार को बुलंदशहर में पत्रकार वार्ता में यह पूछने पर कि क्या चुनाव बाद सपा-रालोद गठबंधन में बसपा से भी गठबंधन किया जाएगा, उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि अंबेडकरवादियों को समाजवादियों के साथ मिल जाना चाहिए। क्योंकि हमें संविधान को बचाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं अंबेडकरवादियों से एक बार फिर हमसे जुड़ने की अपील करता हूं।