फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP board result

हाईस्कूल में अंकुर, इंटरमीडिएट में सचिन और मीनाक्षी ने किया जिला टॉप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
UP board result
हाईस्कूल में अंकुर, इंटरमीडिएट में सचिन और मीनाक्षी ने किया जिला टॉप
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। इंटरमीडिएट में पीएसएसवीएमआईसी जहांगीराबाद के छात्र सचिन सैनी और शिक्षक की बेटी मीनाक्षी सिंह ने 88.40 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। हाईस्कूल में डीडीएसएस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराबाद के छात्र अंकुर कुमार ने 93.67 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय और तृतीय स्थान पर किसान की बेटी हिमांशी माहुर ने 93.33 और छवि शर्मा ने 93.17 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल 85.60 फीसदी छात्र और 94.28 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। इंटरमीडिएट में 81.74 फीसदी छात्र और 92.91 फीसदी छात्राओं ने सफलता पाई है। अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं और स्कूलों में शाम को जश्न का माहौल रहा।
शनिवार को यूपी बोर्ड ने 406 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 45,325 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इसमें से 43,165 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें 24,697 छात्र और 18,468 छात्राएं शामिल रहीं। 38,553 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। जबकि 4012 छात्र-छात्राएं फेल हो गए। रिजल्ट 89.32 रहा। वहीं इंटरमीडिएट में 38,224 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 36,796 ने परीक्षा दी। इसमें से 17,345 छात्र और 14,409 छात्राएं पास हुईं। 5042 छात्र-छात्राएं फेल हुए। दोपहर से ही छात्र-छात्राएं और अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल और साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहे। हाईस्कूल का रिजल्ट 2 बजे जारी होने के बाद भीड़ लगी रही। कुछ समय के लिए वेबसाइट हैंग हो गई, जिससे बच्चों को कुछ समय इंतजार करना पड़ा। परीक्षा परिणाम देखने के बाद छात्र-छात्राओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 4 बजे जारी किया गया। इसके बाद इंटरमीडिएट कालेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। अच्छे नंबरों से पास होने वाले परीक्षार्थी विद्यालयों में शिक्षकों को मिठाई खिलाने पहुंचे। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने दोनों कक्षाओं के टॉपरों को बधाई दी है।
विज्ञापन

ये रही टॉपर की स्थिति
हाईस्कूल की परीक्षा में में डीडीएसएस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराबाद के छात्र अंकुर कुमार ने 562 अंकों के साथ 93.67 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर एसएसवीएम इंटर कॉलेज खानपुर की छात्रा हिमांशी कुमारी 560 अंकों के साथ 93.33 प्रतिशत लाकर दूसरे स्थान पर रही हैं। शिकारपुर के आईपी इंटर कॉलेज की छात्रा छवि शर्मा 559 अंकों के साथ 93.17 प्रतिशत प्राप्त लाकर तीसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में पीएसएसवीएम इंटर कॉलेज जहांगीराबाद के छात्र सचिन सैनी व बुलंदशहर के डीएम रोड लालता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा मीनाक्षी सिंह ने ने 442 अंक लाकर 88.40 प्रतिशत के साथ जिले में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। शिकारपुर के मां भगवती इंटर कॉलेज के छात्र निशांत कुमार शर्मा ने विज्ञान वर्ग 440 अंकों के साथ 88 प्रतिशत प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एसएसवीएम इंटर कॉलेज शिकारपुर की छात्रा आरती ने 439 अंकों के साथ 87.80 प्रतिशत लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed