फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board practical exams will begin from today

Bulandshahar News: आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
UP Board practical exams will begin from today
बुलंदशहर। जिले के 209 केंद्रों पर सोमवार से यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। निगरानी के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसमें जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे संचालित करने व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इससे पहले जिले में दो फरवरी से नौ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। विज्ञान वर्ग की मान्यता लेने वाले सभी स्कूलों को परिषद ने केंद्र बनाया है। आठ दिनों तक चलने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा कॉलेज प्रबंधन अलग-अलग तिथियों पर कराएगा। इसमें इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नामित ऑबजर्वर सीधे केंद्रों पर जाएंगे। एक-एक मजिस्ट्रेट पर छह से सात परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी। केंद्र बनाए गए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी लगातार संचालित करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का पूरा रिकार्ड कंट्रोल रूम से ही एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए कंट्रोल रूम के प्रभारी समेत अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed