{"_id":"695be8bc7dc0656cc2082f94","slug":"up-board-list-sought-from-schools-for-assigning-teachers-duties-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-146458-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए विद्यालयों से मांगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए विद्यालयों से मांगी सूची
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारी में लगा हुआ है। परीक्षा में ड्यूटी के लिए विद्यालयों से शिक्षकों की सूची मांगी गई है। प्रधानाचार्यों को 15 जनवरी तक कार्यालय में सूची देनी होगी। ड्यूटी नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर मार्च में खत्म होंगी। इसके लिए जिलेभर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84,044 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए 109 केंद्र बनाए गए हैं। इसकी सूची बोर्ड की ओर से जारी कर दी गई है।
इन कक्ष निरीक्षकों का डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पूरे विवरण के साथ अपलोड व अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार ही परीक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। वहीं जो शिक्षक विद्यालय छोड़ चुके हैं अथवा दिवंगत हो चुके हैं, उनके नाम पोर्टल से हटा दिए जाएंगे। साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों का डाटा भी प्राथमिकता के साथ अपलोड करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की गलत सूचना पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को इसको लेकर निर्देशित किया है। प्रधानाचार्य 15 जनवरी तक शिक्षकों की सूची कार्यालय में जमा करा देंगे। इसके बाद सूची शासन को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का यह काम इसी माह पूरा किया जाना है। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।