फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Board Exam Girl student caught appearing for exam by changing photo in admit card in bulandshahr

छवि ने की छलने की कोशिश: प्रीति मामी की जगह भांजी परीक्षा देने पहुंची, हाईस्कूल में ऐसे चढ़ी हत्थे

Thu, 16 Feb 2023 09:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

केंद्र में तो छात्रा को आसानी से प्रवेश मिल गया था, लेकिन परीक्षा के बीच में ही पूरा फर्जीवाड़ा खुल गया। केंद्र व्यवस्थापक ने पूरे मामले के बारे में पुलिस को बताया। 

विज्ञापन
UP Board Exam Girl student caught appearing for exam by changing photo in admit card in bulandshahr
यूपी बोर्ड एक्जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले ही दिन हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में प्रवेश पत्र में फोटो बदलकर परीक्षा देने पहुंची फर्जी छात्रा पकड़ी गई। पकड़ी गई छात्रा हापुड़ जिले के धौलाना से अपनी मामी की परीक्षा देने के लिए खुर्जा स्थित केंद्र पर पहुंची थी। छात्रा ने प्रवेश पत्र में लगे फोटो से छेड़छाड़ कर केंद्र में प्रवेश तो पा लिया, लेकिन जब उपस्थिति पंजिका से फोटो का मिलान किया गया तो वह पकड़ में आ गई। फर्जी छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक चली। इस दौरान खुर्जा के महादेवी अयोध्यानाथ कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छवि नाम की छात्रा हाईस्कूल हिंदी विषय का पेपर देने के लिए पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों ने जब छात्रा का प्रवेश देखा तो उसमें फोटो काफी धुंधला और संदिग्ध लगा। शक होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने बोर्ड से मिली छात्रों की उपस्थिति पंजिका से जब छात्रा के फोटो का मिलान किया तो उसमें प्रीति का फोटो था और जानकारियां भी भिन्न थीं। मामला खुलने के बाद जब छात्रा से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अपनी मामी की परीक्षा देने के लिए आई थी। 

विज्ञापन

केंद्र में तो छात्रा को आसानी से प्रवेश मिल गया था, लेकिन परीक्षा के बीच में ही पूरा फर्जीवाड़ा खुल गया। केंद्र व्यवस्थापक ने पूरे मामले के बारे में पुलिस को बताया। एसडीएम लवी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद छात्रा को पुलिस अपने साथ ले गई थी। डीआईओएस ने बताया कि छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

परीक्षा देती हुई पकड़ी फर्जी छात्रा छवि हापुड़ के धौलाना की निवासी है, तो उसकी मामी प्रीति जिले के गांव धमरावली की निवासी हैं। छवि ने साल 2022 में हाईस्कूल की परीक्षा धौलाना से उत्तीर्ण कर 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। भारत पब्लिक स्कूल मुंडा खेड़ा से प्रीति ने हाईस्कूल का परीक्षा फार्म भरा था। किसी भर्ती के लिए प्रीति को आवेदन करना था तो उसे हाईस्कूल की मार्कशीट की जरूरत थी। परीक्षा पास करने के लिए ही छवि को परीक्षा देने के लिए बुलाया गया था।

अपनी मामी के स्थान पर खुर्जा में फर्जी छात्रा परीक्षा देने पहुंची थी। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद उत्तर पुस्तिका को सीज कर बोर्ड को भेजा जा रहा है। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षाओं को कराया जाएगा - शिवकुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed