{"_id":"57794f2b4f1c1b297d7f9da5","slug":"union-employees-coordination-committee-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कर्मचारियों की कोआर्डिनेशन कमेटी का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कर्मचारियों की कोआर्डिनेशन कमेटी का एलान
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कर्मचारियों की कोआर्डिनेशन कमेटी ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग को अस्वीकार करते हुए 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। इस हड़ताल के समर्थन में प्रदेश के कर्मचारियों और शिक्षकों ने भी शामिल होने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उप्र कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के जनपदीय कोर्डिनेटर पीके शर्मा ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर जिले के हजाराें कर्मचारी और शिक्षक 11 जुलाई को पूर्ण तालाबंदी करके राजेबाबू पार्क में सभा करेंगे। रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबांधित ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यूनतम वेतन 26000 की मांग को लेकर केंद्रीय कर्मचारिों की को-आर्डिनेशन कमेटी ने 11 जुर्ला से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस दिन सुबह छह बजे से पूरे भारत की रेलों की माल गाड़ियों और रेलों का चक्का जाम हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए छह जुलाई को जिला स्तर पर एक बैठक का आयोजन होगा। इसमें जनपद के सभी कर्मचारी और शिक्षक संगठन भागीदारी करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, समन्वय समिति के संरक्षक मौ. हारून किरमानी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से अशोक कुमार सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष बीडी शर्मा, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर लाल ने 11 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन