फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Under a veil will prevent fraudulent votes 'Prdanshi'

घूंघट की ओट में फर्जी वोट रोकेंगी ‘पर्दानशी’

Thu, 05 Jan 2017 10:27 PM IST
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर Updated Thu, 05 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Under a veil will prevent fraudulent votes 'Prdanshi'
चुनाव

विज्ञापन

पर्दानशी बूथों पर घूंघट की ओट में होने वाले फर्जी वोट को रोकने के लिए पर्दानशी महिला मतदान कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रों में 450 पर्दानशी बूथ बनाए जाएंगे। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जहां पर्दानशी मतदाताओं की आबादी अधिक हैं वहां पर्दानशी बूथ बनाए जाएंगे।

ऐसे बूथों पर पर्दानशी महिलाओं की पहचान के लिए महिला मतदान कर्मियाें की तैनाती की जाएगी। ये महिला मतदान कर्मी पर्दानशी महिला वोटर्स का हिजाब हटाकर उनकी पहचान करेंगी। अब तक बुलंदशहर में सबसे अधिक 116 पर्दानशी मतदाता बूथ बनाए गए हैं। पर्दानशी बूथ बनाने के लिए चिन्हिकरण काम जारी है।
विज्ञापन


सबसे कम पर्दानशी बूथ शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। पिछले चुनाव में कुल मिलाकर 414 पर्दानशी बूथों पर महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

घूंघट की ओट में होता रहा फर्जी मतदान
घूंघट की ओट में फर्जी मतदान की शिकायतें अक्सर मिलती रहीं हैं। इस लिए पर्दानशी बूथों का निर्धारण किया गया है। कई बार सामान्य बूथ पर पर्दानशी महिलाओं की पहचान पुरुष मतदान कर्मियों को करनी पड़ती थी। ऐसे में बूथ पर विरोध के बाद मामला बिगड़ जाता था। ऐसे हालात से बचने के लिए पर्दानशी बूथों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल बूथ की प्लानिंग
सातों विधानसभा क्षेत्रों में चुनिंदा बूथों को मॉडल बनाया जाएगा। इसकी जानकारी आयोग को भी दी जाएगी। इन बूथों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। दिव्यांग वोटर्स के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी।


फर्जी मतदान और लॉ एंड आर्डर की समस्या को रोकने के लिए खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं के लिए पर्दानशी बूथों की व्यवस्था की गई है। लोकसभा चुनाव में 414 बूथ पर्दानशी थे। - आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed