फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Unannounced power cuts

Bulandshahar News: उमस भरी गर्मी में अघोषित बिजली कटौती निकाल रही दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts
नगर में बिजली के फाल्ट को ठीक करते कर्मचारी: स्रोत --- विभाग
बुलंदशहर। उमस भरी गर्मी में बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती लोगों का दम निकालने लगी है। बुधवार को शहर में पांच से छह घंटे तो देहात में 10 घंटे तक की कटौती हुई। पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट गहरा रहा है। देहात क्षेत्र में लोगों के इनवर्टर भी नहीं चार्ज हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के हाइडिल कालोनी बिजलीघर से जुड़े राधा नगर, शास्त्री नगर, बाईपास रोड, मोहनकुटी, साठा रोड, कैलाशपुरी, डीएवी तिराहा, टीचर्स कालोनी, खुर्जा अड्डा समेत अन्य क्षेत्रों सुबह करीब नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। दोपहर के समय बिजली सप्लाई चालू होने के बाद फिर से हुई कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। इसके अलावा अंसारी रोड, देवीपुरा, रमपुरा, टांडा, आवास विकास, डीएम रोड, यमुनापुरम, चांदपुर रोड समेत अन्य बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों में भी 10 घंटे तक की अघोषित कटौती हो रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को छह से सात घंटे की सप्लाई दी जा रही है, जबकि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को पांच से छह घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। गांव सूजापुर निवासी सोनू ने बताया कि बिजली अधिकारी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर खानापूर्ति कर लेते हैं। धमेड़ा निवासी टीटू ने बताया कि घरों के इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्ट आने से विकास भवन में पांच घंटे गुल रही बिजली

विकास भवन परिसर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे फाल्ट हो गया। कुछ ही समय बाद ही इन्वर्टर भी फेल हो गए। ऐसे में सभी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो गया। उमस भरी गर्मी की वजह से अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकलकर बैठ गए। अधिकतर पेड़ों की छांव में पहुंच गए। जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि बिजली को सुचारु करने के लिए ऊर्जा निगम से संपर्क किया गया। ट्रांसफार्मर से आ रही केबल में फाल्ट हुआ था। केबल को बदलकर बिजली सप्लाई चालू की गई। विकास भवन में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान सभी विभागों का कामकाम भी प्रभावित हुआ।

मरम्मत कार्य के चलते नहीं आएगी बिजली
नगर के यमुनापुरम प्रथम बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता एसके पांडेय ने बताया कि बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ से शाम चार बजे तक 11 केवीए के जर्जर खंभों को बदला जाना है। इस दौरान बिजलीघर से जुड़े यमुनापुरम व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।






अधिक लोड बढ़ने के कारण लगातार फाल्ट हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराना प्राथमिकता है। बिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed