फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ultrasound Center hectic raids

अल्ट्रसाउंड सेंटर पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Wed, 13 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 13 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound Center hectic raids
लिंग जांच - फोटो : ब्यूरो

लिंग जांच के खेल में लिप्त अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई। सीडीओ और सीएमओ के दिशानिर्देश पर पांच टीमों ने दर्जनभर से ज्यादा अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


नगर के एक अल्ट्रसाउंड सेंटर पर अनियमितता मिलने पर दस्तावेज सीज कर दिए गए, जबकि कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। सीडीओ जसजीत कौर और सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के दिशा-निर्देश पर बुधवार को जिलेभर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों द्वारा बुलंदशहर, सिकंदराबाद, अनूपशहर और जहांगीराबाद में छापामारी की गई। बुलंदशहर में करीब आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि सबसे ज्यादा कमी नगर के मोतीबाग स्थित जिंदल नर्सिंग होम पर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फार्म एफ पर डॉक्टर के साइन तक नहीं मिले। टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के फार्म एफ सीज कर दिए हैं। इसके अलावा कई और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भी कमी पाई गई हैं। कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।


लिंग जांच के लिए बदनाम है जनपद
लिंग जांच के लिए जनपद के अल्ट्रासाउंड सेंटर काफी बदनाम रहे हैं। जनपद के अफसर बेशक लिंग जांच के खेल को खोलने से बचते रहे हों, लेकिन हरियाणा और मेरठ की टीमें दो बार लिंग जांच के खेल खोल चुकी हैं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तो सीएमओ दफ्तर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर खुलेआम लिंग जांच पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed