फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two trains cancelled due to fog

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दो रद्द

Fri, 04 Dec 2015 12:10 AM IST
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
two trains cancelled due to fog
कोहरे ने दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर दौड़ने वाली आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी। वहीं आठ से दस घंटे देरी चलने वाली दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को जहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं कई यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए।


बृहस्पतिवार को इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस का समय सुबह पौने चार बजे है। लेकिन कोहरे के कारण ट्रेन छ घंटे लेट सुबह पौने दस बजे पहुंची।

टाटा नगर से जम्मूतवी जाने वाली मुरी एक्सप्रेस पांच घंटे, अलीपुर द्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा सात घंटे, कलकत्ता से दिल्ली जाने वाली कालका मेल साढे 6 घंटे, मालदा से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस आठ घंटे और लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस जंक्शन स्टेशन पर ढाई घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन



जब कि आठ से दस घंटे विलंब से चलने पर रेलवे ने कलकत्ता से आनंदविहार और आनंदविहार से कलकत्ता जाने वाली अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया। ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई यात्री समय पर ट्रेन न आने से इंतजार कर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएस भरत राम ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है। यही वजह है कि कई ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed