फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two groups clashed over an old rivalry, injuring ten people.

Bulandshahar News: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, दस लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। मुरारी नगर चौचंदा मोहल्ला में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें दस लोग घायल हो गए। घायलों ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर खुर्जा के अस्पताल में स्वास्थ्य जांच से इन्कार कर दिया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


घायल उमेश सैनी ने बताया कि 17 दिसंबर को उनके यहां माता का जागरण हो रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उपद्रव किया और टैंट पर सामान फेंका। अगले दिन इस संबंध में उनके परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा पीड़ित परिवार को ही गाली देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने मंगलवार को मारपीट की। इसमें पीड़ित परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने की रंजिश में आरोपी बुधवार को भी मारपीट करने आ गए। इसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को जटिया अस्पताल लाया गया। इसमें उमेश सैनी, राजेश, सरिता, मनीष, मिथलेश, सुशीला, मनोज, विनोद, उमेश, धीरज आदि लोग घायल थे। घायलों ने सही जांच नहीं होने की बात कहकर जटिया अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed