{"_id":"5f0353008ebc3e42f05546e8","slug":"two-doctors-positive-private-ward-is-still-open-bulandshahr-news-gbd201551683","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डॉक्टर पॉजीटिव, फिर भी खुल रहा प्राइवेट वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डॉक्टर पॉजीटिव, फिर भी खुल रहा प्राइवेट वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो डॉक्टर पॉजिटिव, फिर भी खुल रहा प्राइवेट वार्ड
बुलंदशहर। जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में चार चिकित्सकों में से दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिसके बाद भी विभाग द्वारा वार्ड को सील नहीं किया गया। वार्ड के सील न किए जाने के कारण वार्ड में अन्य लोगों की आवाजाही बनी हुई है।
जिला अस्पताल के नए प्राइवेड वार्ड में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद चिकित्सकों को रहने के लिए खाली कर दिया गया था। प्राइवेट वार्ड में कोविड-19 के नोडल अधिकारी समेत चार चिकित्सक रह रहे थे। गत सप्ताह में चार चिकित्सकों में से दो चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके बावजूद वार्ड को न तो अस्पताल प्रशासन द्वारा सैनिटाइज करवाया गया है और न ही वार्ड में सीलिंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, एक चिकित्सक अक्सर वार्ड में मरीजों का भी इलाज कर रहे हैं, जिसकी जानकारी होने के बाद भी अफसर अंजान बने बैठे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि प्राइवेट वार्ड को सैनिटाइज करवा दिया जाएगा। साथ ही संबंधित कमरे बंद हैं, जिन्हें सील करवाया जाएगा। अगर कोई चिकित्सक वार्ड में मरीजों को देख रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।