फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two died in road accident

हाईवे पर खड़े टैंकर में घुसा टाटा मैजिक, दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
खुर्जा रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टाटा मैजिक। - फोटो : BULANDSHAHR
हाईवे पर खड़े टैंकर में घुसा टाटा मैजिक, दो की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-91 पर बृहस्पतिवार की सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ की ओर जा रहा टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मैजिक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। साथ ही उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन के मोहल्ला जीवनगढ़ निवासी शाहिद (28) मैजिक पर कबाड़ ढोने का काम करता था। बुधवार को भी आर्डर मिलने के बाद वह बुलंदशहर के लिए निकला था। इस बार वह अपने साथ अपने एक साथी सलमान (18) और 17 वर्षीय तौहिद निवासी जमालपुर अलीगढ़ को भी ले आया था। बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह बुलंदशहर से बोरों में कबाड़ उठाने के बाद तीनों लौट रहे थे। जब मैजिक सवार देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर पहुंचा तो मैजिक सड़क किनारे खड़े एक टैंकर में पीछे से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि मैजिक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसमें सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शाहिद व सलमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि तौहिद को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

केबिन काटकर बाहर निकले युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि मैजिक चालक शाहिद और सलमान को केबिन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने केबिन कटवाकर बाहर निकाला। साथ ही उनके परिजनों को सूचित किया गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
- विवेक शर्मा, देहात कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed